भिण्ड, 11 अप्रैल। पूर्व संगठन मंत्री, वर्तमान में प्रकोष्ठ प्रभारी मप्र आशुतोष तिवारी का मेहगांव विधानसभा के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कई जगह हुआ। पूर्व संगठन मंत्री तिवारी का मेहगांव नगर में राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार त्यागी ने स्वागत किया।
इस अवसर पर तिवारी ने कहा कि आप सब के आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूं, मप्र में जन सहयोग के लिए हम तत्पर खड़े रहेंगे, जनता की सेवा करना ही हमारा पहला लक्ष्य है। मुरैना जिला पंचायत अध्यक्ष आरती आकाश गुर्जर की दादी के निधन पर पुराना बस स्टैण्ड मेहगांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया के पिताजी के निधन पर ग्राम बरहद में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। इस अवसर पर युवा नेता हृदेश बंटी त्यागी, पार्षद हेमंत गुर्जर, समाजसेवी राजेश व्यास, पवन त्यागी, गोकुल त्यागी, शरद त्यागी ने स्वागत किया।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


