Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, October 1
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » गोहद में गरजे फूलसिंह बरैया, ग्वालियर में बड़े आंदोलन की तैयारी

गोहद में गरजे फूलसिंह बरैया, ग्वालियर में बड़े आंदोलन की तैयारी

Jagran TodayBy Jagran TodayApril 11, 2026

– महात्मा ज्योतिबाराव फुले की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 11 अप्रैल। महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर गोहद में जागृति मंच के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हर नारायण कुशवाह ने की, जबकि आयोजन कांग्रेस नेता एवं पूर्व जनपद सदस्य केदार कौशल द्वारा शैलेन्द्र गुर्जर के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने ओजस्वी उद्बोधन से शिक्षा, सामाजिक समानता और अधिकारों को लेकर जोरदार हुंकार भरी।
उन्होंने कहा कि करीब 2000 वर्षों तक जाति के नाम पर दलितों और पिछड़ों को शिक्षा से वंचित रखा गया, लेकिन महात्मा फुले ने अलख जगाकर भारत में पहला महिला स्कूल खोलकर सामाजिक क्रांति की शुरुआत की। बरैया ने कहा कि भारत में एक समय ऐसा था जब शिक्षा पर भी कुछ वर्गों का एकाधिकार था और कमजोर वर्गों को पढ़ने नहीं दिया जाता था। किसी को शिक्षा से दूर रखना उसे हमेशा के लिए कमजोर बनाए रखना है, क्योंकि पढ़ा-लिखा व्यक्ति आसानी से किसी के बहकावे में नहीं आता। उन्होंने अपने संबोधन में पुराने समय के उदाहरणों का उल्लेख करते हुए बताया कि शिक्षा प्राप्त करने की कोशिश करने वालों को किस तरह अमानवीय यातनाएं दी जाती थीं। अगर उस दौर में शिक्षा पर रोक नहीं होती, तो आज भारत दुनिया के अग्रणी देशों में होता।
बरैया ने बताया कि महात्मा ज्योतिराव फुले ने कम उम्र में ही शिक्षा के महत्व को समझा और मात्र 21 वर्ष की आयु में महिलाओं के लिए पहला स्कूल खोलकर समाज में नई चेतना का संचार किया। बिना शिक्षा के मनुष्य पशु के समान है। यदि महिलाओं को शिक्षा नहीं मिली होती, तो आज वे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्री, विधायक और सरपंच जैसे पदों तक नहीं पहुंच पातीं। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर और छत्रपति शाहू महाराज का उल्लेख करते हुए कहा कि इन महापुरुषों ने समानता और सामाजिक न्याय को संविधान और कानून के माध्यम से स्थापित किया तथा वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया। राजनीतिक संदर्भ में उन्होंने राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में वही नेता हैं जो देश में समानता और संविधान के पूर्ण पालन की बात करते हैं। साथ ही उन्होंने ग्वालियर में आगामी समय में 10 लाख लोगों के विशाल आंदोलन की घोषणा करते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
ग्वालियर के पूर्व विधायक मदन कुशवाह ने अपने संबोधन में महात्मा फुले के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया। उन्होंने कहा कि आज यहां उमड़ी यह भीड़ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जागरूकता की लहर है। हमें इसे मिशन बनाना होगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे फूलसिंह बरैया के नेतृत्व में सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को आगे बढ़ाएं। जब तक हम संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए नहीं लड़ेंगे, तब तक संविधान की भावना पूरी तरह जमीन पर नहीं उतर पाएगी। हमें वंचित, शोषित, दलित और पिछड़े वर्गों को उनका हक दिलाने के लिए एकजुट होना होगा।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिण्डोलिया, ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल, शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, पूर्व डीएसपी सुरेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और महात्मा फुले के योगदान को याद किया।
शहर में निकली भव्य शोभायात्रा
महात्मा फुले जयंती के अवसर पर गोहद में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो गोलंबर तिराहा से प्रारंभ होकर गंज बाजार, भानु की घटिया, पुराना बस स्टैण्ड, सदर बाजार, इटली गेट और नया बस स्टैण्ड होते हुए न्यू अभिनंदन वाटिका पहुंची। रास्तेभर लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया, वहीं विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई। न्यू अभिनंदन वाटिका पहुंचकर शोभायात्रा विशाल सभा में परिवर्तित हो गई, जहां भारी जनसमूह की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप दे दिया।
इस अवसर पर देवी सिंह तोमर, सरदार संतोष सिंह पटेल, दिनेश शर्मा, एडवोकेट रामस्वरूप कुशवाह, देवेन्द्र निगम, राकेश कुशवाह, जगत सिंह यादव, राजीव कांकर, तहसीलदार बघेल, महेश जाटव, बाबा शंकर दास, रघुनाथ त्रिवेदिया, राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, लज्जाराम कुशवाह, गरीब सिंह यादव, सुल्तान सिंह नरवरिया, प्रेम सिंह सखवार, कप्तान सिंह कुशवाह, रामस्वरूप कुशवाह, प्रेम नारायण कुशवाह, दिनेश शर्मा, रणवीर सिंह गुर्जर, महावीर जाटव, महेश चौरसिया, हरिमोहन कौशल, जुबेर अली, राघवेन्द्र सिंह तोमर (राजू काका), ओमवीर रजक, मुनेश शर्मा, रमेश कुशवाह, सोबरन सिंह कुशवाह, रामदास कुशवाह, प्रहलाद कुशवाह, जगदीश कुशवाह, रामप्रकाश कुशवाह, पानसिंह कुशवाह, गोपाल कुशवाह, प्रेमनारायण कुशवाह, विवेक बंसल, हरि सिंह गोयल, निरपत खटाना, सम्मा पठान, तहसील शाह, नसीर आमीन मुखियाजी, साबू खान, बबलू खान, रामसिंह कुशवाह, रामवीर माहौर, मलखान सिंह माहौर, बालकिशन माहौर, विजय बरैया, राजू जाटव, बदन सिंह राठौर, पार्षद रामजीलाल, पंचम सिंह हिंडोलिया, अशोक अर्गल, कैलाश माहौर, गायत्री माहौर, लालबहादुर जादौन सहित सैकड़ों लोग जुलूस एवं कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने शिक्षा के महत्व, सामाजिक न्याय और समानता का सशक्त संदेश दिया। पूरे गोहद क्षेत्र में यह आयोजन सामाजिक जागरूकता, एकता और परिवर्तन की नई ऊर्जा भरने वाला साबित हुआ।

Post Views: 113
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
642220
Views Today : 2279
Who's Online : 2
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.