भिण्ड, 11 अप्रैल। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा आलमपुर द्वारा शनिवार को प्रांतीय नेतृत्व के कार्यक्रम अनुसार टीईटी परीक्षा निरस्त कराने एवं नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने की मांग को लेकर विधायक प्रतिनिधि भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरज सिंह कौरव पटैल को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की गई कि टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों में भय व्याप्त है। अत: सरकार सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर करे और शिक्षकों के हित की रक्षा के लिए उचित कदम उठाएं। दूसरी मांग अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता दी जाए। शासन ने अभी नवीन संवर्ग के शिक्षकों की नियुक्ति 2018 कर दी है। जिससे शिक्षकों की 20 वर्ष तक की सेवा सून्य हो गई है। जो कि नियम विरुद्ध है। अत: प्रदेश सरकार से नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने की मांग की गई है।
ज्ञापन कार्यक्रम में महेन्द्र सिंह यादव, दीपक चौधरी, सुरेन्द्र सिंह कौरव, सुनील दीबोलिया, अनिल गुप्ता, अनीता मांझी, धर्मेन्द्र फडनीस, अरविन्द दीबोलिया, इमरान खान, रफीक वेग, महेन्द्र सिंह कौरव, धर्मेन्द्र परिहार, केदार कौरव, प्रेमनारायण माहौर, आनंद शर्मा, रामजी शिल्पकार, गिरजाशंकर राठौर, गोकुल मांझी, मंगल कौरव, मुन्ना मांझी, राकेश कौरव,धर्मजीत राठौर, रामस्वरूप मौर्य आदि अध्यापक, शिक्षक सम्मिलित हुए हैं। अध्यापक, शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री एवं शासन तक अपनी मांगे पहुंचा रहे है।
Monday, June 1
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


