भिण्ड, 11 अप्रैल। अग्रवाल सभा भिण्ड द्वारा शहर की व्यापार मण्डल धर्मशाला में 12 अप्रैल रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम आयोजक केके गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्व. आरडी गुप्ता एवं मायादेवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में अयोजित किए जा रहे शिविर में ग्वालियर के रतन ज्योति अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों के नेत्रों का परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही मोतियाबिंद मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चुना जाएगा।
जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन 15 अप्रैल से
भिण्ड। मप्र शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पत्र 30 मार्च 2026 में दिए गए निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु जारी नीति के कियान्वयन हेतु निर्धारित एसओपी जारी की गई थी, इसमें उपार्जन तिथि को संशोधित करते हुए चंबल संभाग में खरीदी 15 अप्रैल से की जाने के निर्देश हैं। जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन 15 अप्रैल से प्रारंभ होगा। गेहूं उपार्जन कार्य सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक (शासकीय अवकाश दिवस को छोड़कर) किया जाएगा।

