भिण्ड, 11 अप्रैल। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को लेकर मालनपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 14 अप्रैल को जयंती भव्य मनाई जाएगी। नगर में ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे के साथ चल समारोह निकाला जाएगा। जिसमें आसपास के गांवों से भी लोग कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जयंती को लेकर हरीराम की कुइया पर स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। आश्रम परिसर में स्थित डॉ अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई व रंगाई-पुताई का कार्य जारी है। आश्रम को आकर्षक एवं भव्य रूप से सजाया जा रहा है।
महंत रामजी नंद महाराज ने बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चल समारोह निकाला जाएगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आश्रम पर पहुंचेगा। यहं भण्डारे का आयोजन भी किया जाएगा। जयंती को लेकर लहचूरा का पुरा में भी तैयारी जोरों पर हैं।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

