– सस्ती जांच और दवाओं से मरीजों को बड़ी राहत
ग्वालियर, 09 अप्रैल। आम जनता को बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्हीआईएसम हॉस्पिटल द्वारा विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आयुष्मान कार्ड धारकों का 5 लाख तक इलाज पूरी तरह से नि:शुल्क किया जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। इसके साथ कैश अथवा आयुष्मान के मरीजों को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नि:शुल्क ओपीडी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सभी जांचें व मेडीसिन बाजार से बहुत कम दरों पर उपलब्ध करवाई जा रही है। मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके। अस्पताल में अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है, जिससे उन्हें बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिल रही हैं।
हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने बताया कि हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है और आगे भी अस्पताल इसी तरह जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। हॉस्पिटल द्वारा समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।


