भिण्ड, 09 अप्रैल। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के अपर संचालक अरुण सिंह, संयुक्त संचालक शिक्षा ग्वालियर अरविंद सिंह, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भिण्ड के प्राचार्य आनंद शर्मा की संयुक्त टीम ने जिला स्थित डीएड कॉलेजों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण टीम द्वारा पातीराम शिवहरे महाविद्यालय ग्वालियर रोड भिण्ड, एबीवीएम शिक्षा महाविद्यालय ग्वालियर रोड भिण्ड, रोशनलाल दैपुरिया शिक्षा महाविद्यालय सुरपुरा, कलावती शिक्षा महाविद्यालय सुरपुरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में संयुक्त टीम द्वारा महाविद्यालय स्टाफ उपस्थिति, छात्र उपस्थिति, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं, खेल का मैदान सहित महाविद्यालय की अधोसंरचना से संबंधित निरीक्षण किया गया। संयुक्त दल द्वारा महाविद्यालयों में व्याप्त अनियमितता के लिए गहरी नाराजगी व्यक्त की। संयुक्त दल ने बताया कि यह निरीक्षण अनवरत जारी रहेगा।
Monday, June 1
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


