भिण्ड, 08 अप्रैल। जिले में बारिश और ओलावृष्टि का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को दोपहर में रौन क्षेत्र के कई गांवों में तेज बारिश के साथ बेर के आकर के अत्यधिक तादाद में ओले गिरे हैं। बे-मौसम बारिश एवं ओला वृष्टि से किसानों की गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की खबरें आ रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि रौन क्षेत्र के कई गांवों में मंगलवार की रात में तेज बारिश हुई थी और बुधवार को दोपहर में रौन क्षेत्र के मछण्ड, बोहरा, जैतपुरा, पुरा भीमनगर सहित अनेक गांवों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे हैं। बारिश और ओला वृष्टि से पानी से खेत भर गए है। खेतों में पकी खड़ी एवं कतरने के लिए खेतों में कटी रखी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश और ओला वृष्टि से गेहूं की फसल बुरी तरह से खराब हो गई है।
रौन क्षेत्र के किसानों का कहना है कि हमारे क्षेत्र में पिछले दिनों भी बारिश के साथ ओले गिरे थे। जिससे गेहूं सहित अन्य फसलें खराब हो गई है। लेकिन बुधवार को बारिश के साथ गिरे ओले से गेहूं की फसलें बुरी तरह से नष्ट हो चुकी है। आसमानी कहर ने किसानों को बुरी तरह से बर्बाद कर दिया है।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


