भिण्ड, 08 अप्रैल। आलमपुर क्षेत्र के संस्कार वैली पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा मौजूद रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी उमाशंकर चौधरी ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके बाद वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कक्षा एक से लेकर दसवीं तक के तीस बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नायब तहसीलदार अरविन्द शर्मा, कल्याण कानूनगो, अवधेश त्रिपाठी, नीरज शर्मा समेत समस्त बच्चे एवं अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के संचालक जितेन्द्र सोलंकी द्वारा कलेक्टर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया गया।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


