भिण्ड, 08 अप्रैल। एडीपीसी आकाश यादव ने बुधवार की दोपहर लहार तहसील के पीएमश्री शा. उमावि असवार का अवलोकन किया और स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीपीसी ने जहां कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया भी तो वहीं दूसरी ओर कम छात्र उपस्थिति पर नाराजगी भी व्यक्त की।
जानकारी के अनुसार एडीपीसी आकाश यादव विद्यालय का अवलोकन करने पहुंचे थे। एडीपीसी ने कक्षाओं में बच्चों को पढ़ाने के साथ ही स्मार्ट क्लॉस का भी अवलोकन किया और प्रोजेक्टर चलवाकर भी देखा और उसके बारे में बच्चों को जानकारी भी दी। एडीपीसी ने कक्षाओं में कम बच्चों की उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की और प्राचार्य को उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए, वहीं विद्यालय परिसर के भ्रमण के दौरान एडीपीसी ने विद्यालय में भवन में फैली हुई गंदगी पर नाराजगी व्यक्त की और प्राचार्य को जल्द ही पूरा कैंपस स्वच्छ करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान मयंक जायसवाल, नरेन्द्र सिंह चौहान एवं प्राचार्य एचएन दीक्षित समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
Saturday, August 1
BREAKING
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत


