– महिला सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज
भिण्ड, 08 अप्रैल। दूसरे की जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर फरियादी से पांच लाख 52 हजार रुपए ठगने का मामला सामने आया है। देहात थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर महिला सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध धारा 318(2), 319(1), 336(3), 340(1), 340(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी धारेन्द्र सिंह पुत्र दिलीप सिंह तोमर उम्र 32 साल निवासी सीतानगर ए ब्लाक भिण्ड ने पुलिस को बताया कि ग्राम सुरघान थाना मिहोना निवासी आरोपीगण संजय सिंह चौहान, शंकर सिंह एवं अनीता देवी ने गत 10 जनवरी 2025 को फर्जी दस्तावेज बनाकर किसी और की जमीन उसे दिखाकर 5 लाख 52 हजार रुपए ले लिए थे। जब वह जमीन की रजिस्ट्री कराने पंजीयक कार्यालय भिण्ड गया तो पता चला कि आरोपीगण उक्त जमीन के मालिक है नहीं। पुलिस ने फरियादी जांच उपरांत फरियादी की शिकायत पर आरोपीगण संजय सिंह चौहान, शंकर सिंह एवं अनीता देवी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।


