– शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए फीस की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने की तिथि 30 अप्रैल
भिण्ड, 08 अप्रैल। जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड ने बताया कि मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निजी विद्यालय फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन अधिनियम 2017 एवं नियम 2020 क्रमश: 25 जनवरी 2018 एवं 2 दिसंवर 2020 को अधिसूचित किए गए हैं।
यथा संशोधित अधिनियम नियम 2025 अधिसूचित किए गए हैं, जो अधिसूचना दिनांक से प्रवृत्त होकर लागू है। मप्र के निजी विद्यालयों (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) नियम 2020 के नियम-3 के उप नियम 1, तक पोर्टल पर 2, 3 तथा 4 के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 की जानकारी 31 मार्च 2026 तक पोर्टल पर प्रविष्टि/ अपलोड करने हेतु निर्देश जारी किए गए थे। संचालक लोक शिक्षण संचालनालय मप्र भोपाल का पत्र 2 अप्रैल 2026 द्वारा उक्त तिथि में वृद्धि करते हुए तिथि 30 अप्रैल नियत की गई है। निजी विद्यालयों के संचालकों/ प्राचार्यों एवं प्रधानाध्यापक को शैक्षणिक सत्र 2026-27 की फीस की जानकारी पोर्टल पर प्रविष्टि/ अपलोड समय-सीमा के अन्दर करना सुनिश्चित करें। पोर्टल पर प्रविष्टि/ अपलोड फीस न होने के कारण आपकी मान्यता निरस्त कर दी जाएगी।

