– ग्राम भारती जिला दतिया का आयोजन
दतिया, 08 अप्रैल। विद्याभारती मध्यभारत द्वारा मार्गशर्शित ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला दतिया द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं सानंद संपन्न हुई।
जिला सहसचिव राजेश गुप्ता ने कहा कि सभी भैया बहिनों को खेलकूद में जीतने पर बधाई। आगे पूरा प्रयास करके मनसे खेलें और अपना अपने विद्यालय गांव का नाम रोशन करें। समित सदस्य अनिल शर्मा ने कहा कि सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय में पढ़ाई के साथ साथ भारतीय संस्कृति और समाज चेतना की शिक्षा दी जाती है। भैया बहिन नियमित उपस्थिति देकर खूब पढ़ाई करें। अन्य विद्यालयों की अपेक्षा अपने विद्यालय में सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा दी जाती है।
जिला प्रमुख राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि विद्याभारती मध्यभारत प्रांत द्वारा सम्पूर्ण प्रांत में खेलकूद प्रतियोगिता एं आयोजित की जा रही हैं। विद्यालय से अखिल भारतीय स्तर तक की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित कर हमारे छात्र एसजीएफआई में शामिल होते हैं जो एक गौरव की बात है। विद्यालय के संयोजक रामसेवक सोनी ने कहा कि जिले से आए सभी भैया बहिनों को बधाई शुभकामनाएं। आप सभी प्रांत में जाएं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। 100, 200, 400, 600 मीटर दौड़, लम्बी-ऊंची कूद, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं सानंद संपन्न हुई। प्रथम स्थान प्राप्त छात्र प्रांत पर खेलने जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह रावत ने किया। अतिथि स्वागत मनीष सिहारे एवं राममिलन सिंह कुशवाह ने किया। आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रसाद राठौर ने किया।


