भिण्ड, 07 अप्रैल। मां अन्नपूर्णा मन्दिर परिसर में आयोजित विशाल मेला एवं विराट दंगल में पहलवानों ने अपने दमखम और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। दूर-दराज से आए पहलवानों के बीच हुई रोमांचक कुश्तियों ने माहौल को जोश और उत्साह से भर दिया।
मेले में न सिर्फ खेल प्रतिस्पर्धाएं हुईं, बल्कि यह आयोजन संस्कृति के आदान-प्रदान का भी प्रमुख केन्द्र बना। ग्रामीण अंचलों की परंपराएं, खान-पान और लोकजीवन की झलक मेले में साफ दिखाई दी, जिससे क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा मिला। दंगल के अंतिम चरण में हुई सबसे बड़ी कुश्ती आकर्षण का केन्द्र रही। इस रोमांचक मुकाबले के विजेता को पूर्व विधायक रणवीर जाटव द्वारा 31 हजार रुपए की सम्मान राशि प्रदान की गई। उनके द्वारा पहलवानों का उत्साहवर्धन किए जाने पर दर्शकों ने तालियों के साथ स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और मेले का आनंद लिया। यह आयोजन क्षेत्र की परंपरा और खेल भावना को जीवित रखने का एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ। मेला आयोजन से पूर्व मां अन्नपूर्णा का भव्य चल समारोह नगर में आयोजित किया जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ मां अन्नपूर्णा मन्दिर बड़ा बाजार पर समापन हुआ। यहां नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


