भिण्ड, 06 अप्रैल। गोहद विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा करने पहुंचे भाजपा अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने किसानों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने खेतों में पहुंचकर फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया और किसानों की समस्याएं सुनीं।
लालसिंह आर्य ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार इस दुख की घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है और किसी भी किसान को निराश नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का शीघ्र सर्वे कराया जाएगा और पात्र किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा कर जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की गई है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वे कार्य पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। इस दौरान क्षेत्र के कई किसान एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं रखीं और शीघ्र राहत की मांग की।
Monday, June 1
BREAKING
- विशुद्ध सागर महाराज ससंघ का नगर में हुआ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश
- श्रीमद् रामकथा में शिव कथा का महत्व बताया, भोलेनाथ ने पार्वती को अंग में विराजमान किया
- सीटू की एकता, संघर्ष, शहादत के 56 साल पूर्ण
- भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अधिकारियों का प्रवास संपन्न
- गायत्री परिवार ने रैली निकाल कर दिया जागरूकता का संदेश
- निकोटिन और तंबाकू की लत का आकर्षण बेनकाब करें : दुबे
- अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर निकली रैली का भाजपा गोहद नगर मण्डल ने किया स्वागत
- होल्कर जयंती पर मालनपुर में निकली भव्य रैली, गूंजे सामाजिक समरसता के संदेश


