भिण्ड, 06 अप्रैल। दबोह थाना अंतर्गत खेत के बाहर मुख्य मार्ग पर खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फरियादी रविन्द्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि उपतहसील कार्यालय के पास खेत के बाहर सड़क किनारे खड़ी कर गए थे। इसी दौरान एक युवक मौका पाकर स्कूटी लेकर फरार हो गया। जब रविन्द्र वापस लौटे तो वहां से उनकी स्कूटी गायब मिली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिसमें युवक स्कूटी ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद रविन्द्र ने दबोह थाने में लिखित आवेदन देकर उक्त युवक के खिलाफ शिकायत मय सीसीटीवी फुटेज के साथ दर्ज कराई है और स्कूटी बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। वाहन मालिक कहा कि कोई व्यक्ति उक्त चोर की पहचान बताता है तो उसको उचित इनाम दिया जाएगा व उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


