– अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र सर्वे कराने एवं प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाएंगे : देसाई
– ग्रामीण जिला कांग्रेस की टीम ने प्रभावित खेतों का मुआयना कर पीड़ित किसानों से मुलाकात की
भिण्ड, 05 अप्रैल। जिले में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि एवं तेज आंधी के कारण गोहद, लहार, मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भारी मात्रा में फसलें बर्बाद, पशुधन नष्ट और पेड़/ मकान ढहने से जनहानि हुई। ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस टीम ने इस आपदा के कारण हुए नुकसान का मुआयना कर पीड़ित किसान एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।
गोहद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कनीपुरा, राय की पाली, ग्राम लोध की पाली एवं कनीपुरा, जसरथपुरा, मौ, रौन, अचलपुरा (लहार), बड़ी जैतपुरा, दवरिया, मिहोना आदि ग्रामों में जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल एवं विधायक केशव देसाई ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ किसानों के खेतों पर पहुंचकर फसलों का निरीक्षण किया। बघेल ने कहा कि कांग्रेस का हाथ,किसानों के साथ है,कांग्रेस किसानों के परिजनों हर सुख दुख में साथ खड़ी है।
गोहद विधायक केशव देसाई ने कहा कि जिला प्रशासन से चर्चा कर शीघ्र सर्वे कराने एवं प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पूर्व नप अध्यक्ष डॉ. रणवीर यादव, भानूप्रताप सिंह तोमर, देवीसिंह तोमर, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र गुर्जर, नगर अध्यक्ष सोनपाल यादव, राजीव कौशिक, उपेन्द्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मिहोनाकृष्णा कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष रौन प्रदीप राजावत, नगर अध्यक्ष मिहोना वटीराम शर्मा, जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजय शर्मा बौहरे, बेरोजगार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विवेक जामोर, राघवेन्द्र सिंह तोमर काका, रविन्द्र बराड़, सरपंच गिर्राज सिंह सिकरवार, रजक समाज प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर रजक, अभिषेक मौर्य, प्रमोद बघेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


