भिण्ड, 05 अप्रैल। गोहद विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। प्रभावित गांवों का दौरा करने पहुंचे पूर्व विधायक रणवीर जाटव ने खेतों में जाकर फसलों का जायजा लिया और किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
इस दौरान उन्होंने किसानों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि आपके दुख में आपका बेटा आपके साथ खड़ा है। किसानों के एक-एक दाने के नुकसान का मुआवजा प्रदेश सरकार से दिलाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने के लिए वे हर स्तर पर प्रयास करेंगे।
पूर्व विधायक जाटव ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने की मांग भी की, ताकि किसानों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के इस समय में किसानों को सहारा देना प्राथमिकता होनी चाहिए। गांवों के किसानों ने बताया कि अचानक हुई ओलावृष्टि और तेज बारिश से गेहूं सहित अन्य फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों ने शासन से जल्द मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान क्षेत्र के कई किसान एवं स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Monday, June 1
BREAKING
- अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास ठाकुर पहुंचे दंदरौआ
- प्रकर्ष फाउण्डेशन ने भीषण गर्मी में जरूरतमंद परिवारों को बांटे पानी के मटके
- विशुद्ध सागर महाराज ससंघ का नगर में हुआ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश
- श्रीमद् रामकथा में शिव कथा का महत्व बताया, भोलेनाथ ने पार्वती को अंग में विराजमान किया
- सीटू की एकता, संघर्ष, शहादत के 56 साल पूर्ण
- भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अधिकारियों का प्रवास संपन्न
- गायत्री परिवार ने रैली निकाल कर दिया जागरूकता का संदेश
- निकोटिन और तंबाकू की लत का आकर्षण बेनकाब करें : दुबे


