भिण्ड, 05 अप्रैल। हम फाउण्डेशन जिला भिण्ड की शाखाओं द्वारा गौरी सरोवर के पीछे शनिदेव मन्दिर के पास प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को होने वाली 2 मिनट राष्ट्र के नाम जन गण मन का समूह गान किया गया। कार्यक्रम में हम फाउण्डेशन के शैलेष सक्सेना, जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह भदौरिया, केशवानंद शाखा अध्यक्ष संतोष नरवरिया, मानवता फाउण्डेशन के अध्यक्ष सतीश सिंह राजावत आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर अरविन्द सिंह भदौरिया ने कहा कि राष्ट्रगान केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता गर्व और सम्मान का प्रतीक है। इस गान का उद्देश्य भारत की विविधता में एकता की भावना को व्यक्त करना है। वहीं शैलेष सक्सेना ने कहा कि हमारा राष्ट्रगान सद्भाव, समानता, एकता और गौरव का प्रतीक है। जन गण मन हर भारतीय को देश के प्रति सम्मान की भावना से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रगान भारत की एकता वविविधता और संप्रभुता का प्रतीक है। इस अवसर पर संतोष सिंह नरवरिया ने बताया कि 2 मिनट राष्ट्र के नाम और राष्ट्रगान जन गण मन विगत एक वर्ष से संचालित है, जो प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को किया जाता है।
Monday, June 1
BREAKING
- आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए हम सबको निभाने होंगे दायित्व : मंत्री शुक्ला
- मंत्री शुक्ला ने किसान भाइयों के साथ किया मन की बात का सामूहिक श्रवण
- अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास ठाकुर पहुंचे दंदरौआ
- प्रकर्ष फाउण्डेशन ने भीषण गर्मी में जरूरतमंद परिवारों को बांटे पानी के मटके
- विशुद्ध सागर महाराज ससंघ का नगर में हुआ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश
- श्रीमद् रामकथा में शिव कथा का महत्व बताया, भोलेनाथ ने पार्वती को अंग में विराजमान किया
- सीटू की एकता, संघर्ष, शहादत के 56 साल पूर्ण
- भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अधिकारियों का प्रवास संपन्न


