– मुख्यमंत्री भोपाल से वर्चुअल से करेंगे भूमि पूजन
भिण्ड, 05 अप्रैल। शहर में निर्मित होने जा रहे भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन पार्टी के स्थापना दिवस पर आज 6 अप्रैल किया जा रहा है। इसका वर्चुअल रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल भोपाल से दोपहर 12 बजे भूमि पूजन करेंगे।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को शहर में गौरी सरोवर किनारे स्थित बृज बिहारी वाटिका के सामने पार्टी के जिला कार्यालय भवन वर्चुअल लाइव प्रसारण के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल, पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, चंबल संभाग प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव, सांसद संध्या राय, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष नरवरिया ने समस्त जिला एवं मंडल मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पार्टी के नवीन जिला कार्यालय के वर्चुअल भूमि पूजन में भिण्ड पहुंचकर इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।


