भिण्ड, 05 अप्रैल। जिले के मेहगांव थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम हजूरी का पुरा निवासी फरियादी के साथ धोखाधड़ी कर उसकी जीमन अन्य व्यक्ति को बेच दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दो पटवारियों सहित सात लोगों के विरुद्ध धारा 418, 420, 467, 468, 120बी भादंवि के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी श्याम सिंह पुत्र जसवंत बघेल उम्र 48 साल निवासी ग्राम हजूरी का पुरा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसने खैरोली निवासी आरोपी करन सिंह बघेल से जमीन खरीदी थी। उसी जमीन को एक फरवरी 2016 में आरोपीगण करन सिंह बघेल निवासी खैरोली, योगेन्द्र सिंह राजावत निवासी वार्ड क्र.07 वीरेन्द्र नगर भिण्ड, राकेश शर्मा निवासी विरधन का पुरा, अहिरवरन सिंह बघेल निवासी ग्राम गोआर बरासों ने मौजा गोआर के तत्कालीन पटवारी विनोद शाक्य एवं पटवारी सोनू भदौरिया से सांठ-सांठ कर अन्य व्यक्ति को बेच दी। पुलिस ने जांच उपरांत सभी आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


