Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए हम सबको निभाने होंगे दायित्व : मंत्री शुक्ला

May 31, 2026

मंत्री शुक्ला ने किसान भाइयों के साथ किया मन की बात का सामूहिक श्रवण

May 31, 2026

अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास ठाकुर पहुंचे दंदरौआ

May 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, June 1
BREAKING
  • आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए हम सबको निभाने होंगे दायित्व : मंत्री शुक्ला
  • मंत्री शुक्ला ने किसान भाइयों के साथ किया मन की बात का सामूहिक श्रवण
  • अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास ठाकुर पहुंचे दंदरौआ
  • प्रकर्ष फाउण्डेशन ने भीषण गर्मी में जरूरतमंद परिवारों को बांटे पानी के मटके
  • विशुद्ध सागर महाराज ससंघ का नगर में हुआ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश
  • श्रीमद् रामकथा में शिव कथा का महत्व बताया, भोलेनाथ ने पार्वती को अंग में विराजमान किया
  • सीटू की एकता, संघर्ष, शहादत के 56 साल पूर्ण
  • भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अधिकारियों का प्रवास संपन्न
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » बंगाल में शाह बाबा का डेरा

बंगाल में शाह बाबा का डेरा

Jagran TodayBy Jagran TodayApril 5, 2026

– राकेश अचल

दुनिया खाड़ी की जंग से जूझ रही है, लेकिन भारत की सरकार पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में उलझी है। देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पश्चिम बंगाल में बाबाओं की तरह डेरा डालकर बैठे हैं। भारत के नेताओं के लिए देश से ज्यादा चुनाव महत्वपूर्ण हैं।
भारत सरकार के लिए बंगाल के चुनाव नाक का सवाल बने हुए हैं। बंगाल में चुनाव में सत्तारूढ़ टीएमसी और मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है। नंदीग्राम से चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के नामांकन में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद पहुंचे। आगामी 15 दिनों तक शाह लगातार पश्चिम बंगाल में ही रहकर चुनावी कमान संभालेंगे।
आपको याद होगा कि पिछली बार ममता बनर्जी नंदीग्राम में हार गई थीं। शाह का दावा है कि इस बार वह भवानीपुर के साथ-साथ पूरे बंगाल को खो देंगी। उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी का नामांकन बंगाल में टीएमसी के पतन की शुरुआत है। शाह ने जोर देकर कहा कि नंदीग्राम की जनता इस बार फिर से इतिहास दोहराएगी और ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। भजपा बंगाल जीतने के लिए भाजपा पिछले एक दशक से हाथ पांव मार रही है। लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल रही। इस बार अमित शाह ने पूरे बंगाल का दौरा किया है, उन्हें हर जगह एक ही आवाज सुनाई दे रही है कि ममता बनर्जी को बाय-बाय कर दो।
गृह मंत्री को लगता है कि बंगाल की जनता टीएमसी की टोलबाजी और गुण्डागर्दी से पूरी तरह त्रस्त है। आए दिन हो रहे बम धमाकों और बेरोजगारी से युवा परेशान हैं। राज्य में आए दिन होने वाले बम धमाकों ने सुरक्षा व्यवस्था को तार-तार कर दिया है। बंगाल में डेरा डाले बैठे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आरोप है कि टीएमसी सरकार ने घुसपैठियों को संरक्षण दिया है, जिससे राज्य की डेमोग्राफी बदल रही है। भाजपा और भाजपा की सरकार तमिलनाडु में, केरल में पहले से हार माने बैठी है, इसलिए उसका सारा जोर बंगाल पर है। असम और पुंडुचेरी में भाजपा पहले से सत्ता में है और उसे लगता है कि इन दो राज्यों में किसी दल से कोई चुनौती नहीं है। भाजपा सोचती है कि यदि एक बार बंगाल उसकी मुट्ठी में आ जाए तो उसकी ताकत दो गुना बढ़ सकती है।
दूसरी तरफ बंगाल में ममता बनर्जी अकेले दम पर चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा रोको अभियान चलाने वाली कांग्रेस और दूसरे दल ममता के साथ नहीं हैं। भाजपा ममता की इसी कमजोरी का फायदा उठाना चाहती है। यहां चुनाव एनडीए बनाम यूपीए नहीं, बल्कि भाजपा बनाम ममता है। ममता बनर्जी देश में भाजपा के लिए कांग्रेस से बड़ी चुनौती हैं और यदि भाजपा ममता को सत्ताच्युत न कर पाई तो वे 2029 में आम चुनाव के वक्त भाजपा के लिए मुख्य चुनौती बन सकती हैंं। याद रखिये कि भाजपा ने राहुल गांधी को तो पप्पू बना दिया था, लेकिन ममता आज भी दीदी ही बनी हुई हैं। खुद प्रधानमंत्री ममता को दीदी ओ दीदी! कह चुके हैं।

Post Views: 29
Jagran Today
  • Website

Related Posts

आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए हम सबको निभाने होंगे दायित्व : मंत्री शुक्ला

May 31, 2026

मंत्री शुक्ला ने किसान भाइयों के साथ किया मन की बात का सामूहिक श्रवण

May 31, 2026

अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास ठाकुर पहुंचे दंदरौआ

May 31, 2026

प्रकर्ष फाउण्डेशन ने भीषण गर्मी में जरूरतमंद परिवारों को बांटे पानी के मटके

May 31, 2026

विशुद्ध सागर महाराज ससंघ का नगर में हुआ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश

May 31, 2026

श्रीमद् रामकथा में शिव कथा का महत्व बताया, भोलेनाथ ने पार्वती को अंग में विराजमान किया

May 31, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए हम सबको निभाने होंगे दायित्व : मंत्री शुक्ला

May 31, 2026

मंत्री शुक्ला ने किसान भाइयों के साथ किया मन की बात का सामूहिक श्रवण

May 31, 2026

अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास ठाकुर पहुंचे दंदरौआ

May 31, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
552102
Views Today : 44
Who's Online : 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.