भिण्ड, 04 अप्रैल। स्व. पं. दयाराम महते शिक्षा प्रसार एवं समाज कल्याण समिति द्वारा संचालित मनीष विद्यापीठ स्कूल पुरानी गल्ला मण्डी रोड लहार अपने विद्यालय में हर कार्यक्रम को जोर शोर के साथ मनाता है। इसी क्रम में विद्यालय का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम बच्चों और अभिभावकों की दृष्टि से होता है वार्षिक परीक्षा परिणाम, जिसको विद्यालय ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।
वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अतिथियों का परिचय विद्यालय की शिक्षिका सपना शर्मा ने कराया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता संतोष शर्मा सरपंच ग्राम छिदी, मुख्य अतिथि जयनारायण शाक्य शा. व्याख्याता ग्राम वैशपुरा, विशेष अतिथि डॉ. राजीव कौरव सिविल अस्पताल लहार, अतिथि विष्णुप्रसाद शर्मा कृषि विभाग लहार, सौरभ शर्मा ग्राम विकास अधिकारी लहार रहे। अन्य अतिथियों में विद्यालय के मार्गदर्शक व संरक्षक महेश महते, संचालिका अनीता त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। संचालिका अनीता त्रिपाठी ने पुष्प एवं शॉल व श्रीफल भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया। मंच संचालन शिक्षिका रानी गुप्ता ने किया।
परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण प्रक्रिया से पूर्व संचालिका अनीता त्रिपाठी ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया, जिसमें बताया कि विद्यालय की स्थापना सत्र 2015-16 में हुई। विद्यालय को संचालित करने वाली समिति स्व. पं. दयाराम महते शिक्षा प्रसार एवं समाज कल्याण समिति द्वारा संचालित है और यह समिति उनके दादा जी के नाम से है। संचालिका ने बताया कि लहार वासियों को अच्छी शिक्षा एवं संस्कार प्राप्त करने के लिए कहीं बाहर जाने की आवश्यकता ना पड़े। वो अपने क्षेत्र में रहकर ही अच्छी शिक्षा एवं संस्कार प्राप्त करें।
इन्हीं सपनों को पूरा करने के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यालय परिवार निरंतर प्रयासरत है और आगे भी अच्छी से अच्छी शिक्षा एवं संस्कार देने के लिए वचनबद्ध है, संचालिका के वार्षिक प्रतिवेदन के बाद अतिथियों ने अपना-अपना उद्बोधन दिया। अध्यक्षता कर रहे सरपंच संतोष शर्मा ने बच्चों का प्रोत्साहन कर बताया कि नंबर कम ज्यादा आने से कुछ विशेष नहीं होता, बल्कि विषय के बारे में आपको पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आज नंबर कम है तो कल आपके नंबर ज्यादा भी आएंगे। बस लगन और ईमानदारी से पढ़ाई करो।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि डॉ. राजीव कौरव ने बच्चों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी और छात्र की दिनचर्या कैसी होती है ये भी समझाया। इन्होंने कहा कि स्वस्थ मस्तिष्क में ही स्वस्थ शरीर का निवास होता है। उद्बोधन के पश्चात पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सबसे पहले क्रम में जिन शिक्षकों ने विद्यालय के हित में अपना अतिरिक्त समय दिया उन्हें सम्मानित किया गया, जिनकी संख्या 5 थी। दूसरे क्रम में सबसे अधिक नियमित रूप से स्कूल आने वाले छात्रों को भी पुरस्कार दिया गया। नियमित रूप से सबसे ज्यादा दिन विद्यालय आने वाले छात्र छात्राओं में सूर्यांश गुप्ता, कशिश कुशवाह, ईशान पड़रया रहे। अंत में विद्यालय की परीक्षा नियंत्रक (परीक्षा प्रभारी) राखी शिवहरे ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है, किंतु जिन बच्चों ने अधिक मेहनत कर अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है उनको विद्यालय पुरुस्कृत करेगा। बच्चों को पुरुस्कृत कराने के लिए उनके नाम की घोषणा विद्यालय की शिक्षिका निशा अग्रवाल ने की।
इनको मिले पुरस्कार
कक्षा नर्सरी में जानवी टांक पुत्री हिमांशु टांक 572/600 95.33 प्रतिशत, राम पाण्डेय पुत्र शिवम पाण्डेय 540/600 90 प्रतिशत, यश श्रीवास्तव पुत्र आशीष श्रीवास्तव 505/600 84 प्रतिशत, एलकेजी में कृषिव गुप्ता पुत्र अविनाश गुप्ता 596/600 99.5 प्रतिशत, क्रिश दोहरे पुत्र करन दोहरे 594/600 99 प्रतिशत, वृद्धि दोहरे पुत्री रामजीलाल दोहरे 588/600 98 प्रतिशत, यूकेजी में मान्या गुप्ता पुत्री आलोक गुप्ता 593/600 98.83 प्रतिशत, वंश दोहरे पुत्र आदित्य कुमार दोहरे 586/600 97.66 प्रतिशत, परी कुशवाह पुत्री रवि कुशवाह 582/600 97 प्रतिशत, कक्षा एक में शिवांश बघेल पुत्र मनोज बघेल 1184/1200 98.66 प्रतिशत, शानवी शर्मा पुत्री अतुल शर्मा 1181/1200 98.41 प्रतिशत, आरव सोनी पुत्र विनय कुमार सोनी 1176/1200 98 प्रतिशत, कक्षा 2 में सृष्टि गुप्ता पुत्री संजय गुप्ता 1164/1200 97 प्रतिशत, अवनि गुप्ता पुत्री राहुल गुप्ता 1137/1200 94.75 प्रतिशत, अवनि अग्रवाल पुत्री हिमांशु अग्रवाल 1136/1200 94.66 प्रतिशत, कक्षा 3 में श्रेयांश गुप्ता पुत्र कपिल गुप्ता 1153/1200 96.08 प्रतिशत, विराट गुप्ता पुत्र अरुण गुप्ता 1123/1200 93.58 प्रतिशत, रुद्र दुबे पुत्र अम्बरीश दुबे 1053/1200 87.75 प्रतिशत, कक्षा 4 में मानस गुप्ता पुत्र रविन्द्र गुप्ता 1182/1200 98.5 प्रतिशत, वेदांश गुप्ता पुत्र सुरेन्द्र गुप्ता 1176/1200 98 प्रतिशत, शिवम अग्रवाल पुत्र दिनेशचंद्र अग्रवाल 1159/1200 96.58 प्रतिशत, कक्षा 5 में मृणालिनी राजावत पुत्र अरुणेन्द्र सिंह राजावत 375/400 93.75 प्रतिशत, प्रगति गुप्ता पुत्री रविन्द्र गुप्ता 373/400 93.25 प्रतिशत, राधिका पुत्री श्याम सिंह 372/400 93 प्रतिशत, सिजा खान पुत्री इकरार खान 372/400 93 प्रतिशत, कक्षा 6 में गोपाल शर्मा पुत्र अवधेश शर्मा 1365/1400 97.5 प्रतिशत, ओमसिंह पुत्र रविन्द्र सिंह 1339/1400 95.6 प्रतिशत, मानसी गुप्ता पुत्री रविन्द्र गुप्ता 1323/1400 94.5 प्रतिशत, कक्षा 7 में पाखी अग्रवाल पुत्री हिमांशु अग्रवाल 1360/1400 97.14 प्रतिशत, जैनब खान पुत्री रईस अहमद खान 1325/1400 94.64 प्रतिशत, वैष्णवी गुप्ता पुत्री अनिल कुमार गुप्ता 1274/1400 91 प्रतिशत, कक्षा 8 में परी चौधरी पुत्री संजीव चौधरी 557/600 92.83 प्रतिशत, पूर्वी घनघोरिया पुत्री श्याम कुमार 556/600 92.66 प्रतिशत, रमिया राजावत पुत्री अरुणेन्द्र सिंह राजावत 552/600 92 प्रतिशत ने अपना-अपना साथ प्राप्त किया।
इन सभी बच्चों को विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों ने अंकसूची, प्रमाण पत्र, शील्ड एवं गिफ्ट पुरस्कार दिलवाकर सम्मानित किया। अंत में विद्यालय के शिक्षक विकाश शिवहरे ने सभी अतिथियों, नगर के गणमान्य नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया।
Sunday, April 5
BREAKING
- हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के अंत्योदय के विज़न के अनुरूप जन-जन तक पहुंच : सिंधिया
- भिण्ड जिले में आंधी पानी के साथ गिरे ओले, मछण्ड में बीएसएनएल का टावर टूटा
- आंधी तूफान से मुख्य मार्गों पर गिरे पेड़ों को प्रशासन ने तत्काल हटवाया
- पीएमश्री शा. कन्या उमावि मौ में भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित
- गोहद में चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
- भाजपा जिला कार्यालय के भूमि पूजन की तैयारी हेतु कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
- नगर पालिका ने कर दिया 50 साल पुरानी गली का नामांतरण


