– भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे ने प्रशिक्षण शिविर को किया संबोधित
भिण्ड, 03 अप्रैल। भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डॉ. रमेश दुबे ने अकोड़ा ऊमरी मण्डल में पर चल रहे प्रशिक्षण के तृतीय सत्र को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, सेवा-समर्पण और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणी योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह निष्ठा पूर्वक करें ताकि नीचे स्तर तक सरकार की योजनाओं का लाभ हर समाज के जनता को मिले। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे तो निश्चित ही जनता को योजना का लाभ प्राप्त होगा और पार्टी की विचारधारा और योजना जनता तक पहुंचेगी। सरकारी योजनाओं से समाज को जोड़ना ही कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केवल योजनाएं नहीं बल्कि जनकल्याण और सशक्तिकरण है उद्देश्य केवल लाभार्थी नहीं जिम्मेदार भागीदारी नागरिक बनाना सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास सबका प्रयास समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना ही सेवा और समर्पण के लिए हमारा लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका संकल्प और सब का विश्वास इस मूल मंत्र के भाव को लेकर कार्यकर्ता अपने बूथ पर कार्य करेंगे तो निश्चित ही पार्टी को सफलता प्राप्त होगी। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी उपेन्द्र सिंह भदौरिया, मण्डल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह यादव, हाकिम सिंह यादव मंच पर विशेष रूप से उपस्थित थे।
गोहद में भाजपा का महा प्रशिक्षण अभियान आज
पं. दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के तहत भाजपा नगर मण्डल प्रशिक्षण गौतम नगर प्रेम वाटिका गोहद में 4 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण दो दिवसीय है, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को दोपहर 12 बजे आमंत्रित किया गया है। उदघाटन सत्र का शुभारंभ पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य द्वारा किया जाएगा। मण्डल प्रशिक्षण में रात्रि विश्राम भी रहेगा। भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जैन ने नगर मण्डल के समस्त पदाधिकरियों एवं कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण में सहभागिता की अपील की है।


