भिण्ड, 03 अप्रैल। मेहगांव नगर में त्यागी बाग पचैरा रोड दैपुरिया कॉलेज के पास चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के द्वितीय दिवस कथा व्यास भागवत रत्न व अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आचार्य पं. विमलकृष्ण पाठक ने भक्तों को भागवत कथा के महात्म को बताते हुए कहा कि भागवत महापुराण मनुष्य को जीवन रूपी भव सागर से पार लगाने और उनके जीवन को धन्य बनाने के लिए सुनाई गई थी। आज की कथा मे भगवान कृष्ण के अनन्य भक्त शुकदेवजी के जन्म की कथा भी सुनाई गई वहीं भक्तों को राजा परीक्षित के जन्म की कथा का भी रसपान कराया गया।
श्रीमद भागवत कथा के मुख्य यजमान परीक्षित अनचाई देवी राकेश त्यागी ठेकेदार निवासी मेहगांव द्वारा कराई जा रही है। जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कथा का रसपान करने आते हैं, वहीं सभी भक्तों के लिए प्रतिदिन भण्डारा प्रसादी की भी व्यवस्था आयोजकों द्वारा कराई जा रही है। ऐसे आयोजन समाज में भक्ति, आस्था को बढ़ावा देते हैं, वहीं सामाजिक समरसता का भाव भी होता है, जहां अलग अलग जाति समुदाय के लोग मिलकर एक साथ बैठकर भगवान का भजन करते है यही सनातन धर्म और भागवत हमें सिखाती है।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


