भिण्ड, 03 अप्रैल। गोहद नगर में रसोई गैस एजेंसी की अनुपलब्धता के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर की लगभग एक लाख की आबादी में से करीब 70 हजार लोग ईंधन के रूप में रसोई गैस का उपयोग करते हैं, लेकिन गैस एजेंसी न होने से समय पर सिलेण्डर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस सिलेण्डर की बुकिंग करने के बावजूद उन्हें समय पर डिलीवरी नहीं मिलती। कई मामलों में उपभोक्ताओं को बिना सिलेंडर प्राप्त हुए ही मोबाइल पर डिलीवरी के मैसेज आ जाते हैं, जिससे उनकी समस्या और बढ़ जाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गैस सिलेण्डर लेने के लिए उन्हें अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। साथ ही, बुजुर्ग और महिलाओं को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नगर वासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि गोहद में शीघ्र ही रसोई गैस एजेंसी स्थापित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और उन्हें इस प्रकार की समस्याओं से निजात मिल सके।
उल्लेखनीय है कि गोहद नगर में पूर्व सीताराम भारत गैस एजेंसी संचालित थी, लेकिन एजेंसी संचालक के पारिवारिक विवाद के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए सीताराम भारत गेस एजेंसी का संचालन बंद कर समीपवर्ती जिलों व तहसील की गैस एजेंसियों को गोहद नगर के उपभोक्ताओं को गैस सिलेण्डर प्रदान करने के लिए आदेश विभाग द्वारा किए गए, व्यवस्था निर्बध रूप से चल रही थी, लेकिन वर्तमान में अमेरिका व इराक में चल रहे युद्ध के कारण खड़ी देशों से गैस के आयात में हो रही परेशानी ने गोहद की जनता को संकट में डाल दिया, जिन एजेंसियों को गोहद के उपभोक्ताओं के गेस कनेक्शन हस्तांतरित किए थे वो गोहद में सिलेण्डर भेज नहीं रहे हैं। अब जनता को उनके गैस गोदाम पर सिलेण्डर लेकर जाना पड़ रहा है। वहीं बुकिंग व मेसेज की विसंगतियों ने उपभोक्ताओं के संकट को ओर बड़ा दिया है।
Monday, June 1
BREAKING
- आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए हम सबको निभाने होंगे दायित्व : मंत्री शुक्ला
- मंत्री शुक्ला ने किसान भाइयों के साथ किया मन की बात का सामूहिक श्रवण
- अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास ठाकुर पहुंचे दंदरौआ
- प्रकर्ष फाउण्डेशन ने भीषण गर्मी में जरूरतमंद परिवारों को बांटे पानी के मटके
- विशुद्ध सागर महाराज ससंघ का नगर में हुआ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश
- श्रीमद् रामकथा में शिव कथा का महत्व बताया, भोलेनाथ ने पार्वती को अंग में विराजमान किया
- सीटू की एकता, संघर्ष, शहादत के 56 साल पूर्ण
- भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अधिकारियों का प्रवास संपन्न


