Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए हम सबको निभाने होंगे दायित्व : मंत्री शुक्ला

May 31, 2026

मंत्री शुक्ला ने किसान भाइयों के साथ किया मन की बात का सामूहिक श्रवण

May 31, 2026

अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास ठाकुर पहुंचे दंदरौआ

May 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, June 1
BREAKING
  • आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए हम सबको निभाने होंगे दायित्व : मंत्री शुक्ला
  • मंत्री शुक्ला ने किसान भाइयों के साथ किया मन की बात का सामूहिक श्रवण
  • अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास ठाकुर पहुंचे दंदरौआ
  • प्रकर्ष फाउण्डेशन ने भीषण गर्मी में जरूरतमंद परिवारों को बांटे पानी के मटके
  • विशुद्ध सागर महाराज ससंघ का नगर में हुआ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश
  • श्रीमद् रामकथा में शिव कथा का महत्व बताया, भोलेनाथ ने पार्वती को अंग में विराजमान किया
  • सीटू की एकता, संघर्ष, शहादत के 56 साल पूर्ण
  • भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अधिकारियों का प्रवास संपन्न
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » शहर में वार्डवार कार्ययोजना बनाकर जल गंगा संवर्धन अभियान को मूर्तरूप दें : कलेक्टर चौहान

शहर में वार्डवार कार्ययोजना बनाकर जल गंगा संवर्धन अभियान को मूर्तरूप दें : कलेक्टर चौहान

Jagran TodayBy Jagran TodayApril 1, 2026

– अंतर विभागीय समन्वय बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान, साधना सप्ताह, पेयजल व्यवस्था एवं सीएम हैल्पलाइन सहित अन्य कार्यक्रमों की हुई समीक्षा

ग्वालियर, 01 अप्रैल। ग्वालियर शहर में वार्डवार कार्ययोजना बनाकर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण व संवर्धन के कार्य कराए जाएं। साथ ही नालों के कैचमेट के अतिक्रमण प्रमुखता से हटवाएं, जिससे बरसात के दौरान जल भराव की स्थिति निर्मित न हो। इस आशय के निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने अंतर विभागीय समन्वय बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा के दौरान दिए।
उन्होंने जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान को मूर्तरूप देने के लिए विभागवार बनाई गई कार्ययोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक में साधना सप्ताह, ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखकर बनाई गई पेयजल कार्ययोजना व सीएम हैल्पलाइन सहित शासन की प्राथमिकता वाले अन्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर कुमार सत्यम एवं जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत सहित जिले के एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर चौहान ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा के दौरान जोर देकर कहा कि महाविद्यालयों व छात्रावासों व औद्योगिक इकाईयों के भवनों सहित सभी विभागों के सार्वजनिक भवनों में अभियान बतौर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं बनवाई जाएं। उन्होंने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को भी अपने-अपने घर में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं बनवाकर फोटोग्राफ भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्रामीण अंचल में ऐसी जगह पर नए तालाब बनवाएं, जिससे बरसात में तालाब भर सकें।
बैठक में बताया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीण अंचल में 930 खेत तालाब, लगभग एक दर्जन अमृत सरोवर, 854 कूप रीचार्ज संरचना सहित अन्य संरचनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। कलेक्टर ने पूर्व के वर्षों में बने तालाबों के कैचमेट एरिया से अतिक्रमण हटवाने पर बल दिया। साथ ही कहा कि तालाबों व अमृत सरोवरों को राजस्व रिकार्ड में भी दर्ज कराएं। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान में सहयोग के लिए अधिक से अधिक अमृत मित्र (वाटर वॉलेंटियर) पंजीकृत करने के लिए भी कहा। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखकर ग्रामीण व जिले के सभी शहरी क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में प्याऊ स्थापित करने के निर्देश भी बैठक में दिए। कलेक्टर ने सभी प्याऊ के फोटोग्राफ भेजने के निर्देश दिए हैं।
समस्यामूलक बस्तियों में करें पेयजल आपूर्ति के पुख्ता उपाय
गर्मी के मौसम में पेयजल की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने पर भी कलेक्टर रुचिका चौहान ने विशेष जोर दिया। उन्होंने नगर निगम के अपर आयुक्त को निर्देश दिए कि पिछले साल जिन बस्तियों में पेयजल समस्या सामने आई थी, वहां पेयजल आपूर्ति की विशेष व्यवस्था करें। उन्होंने ग्रामीण अंचल की भी पेयजल कार्ययोजना की समीक्षा की। साथ ही निर्देश दिए कि समस्यामूलक गांवों में नए नलकूप खनन के लिए क्षेत्रीय विधायकों से विधायक निधि से धनराशि उपलब्ध कराने का आग्रह करें। साथ ही विभागीय मद से भी तेजी के साथ समस्यामूलक बस्तियों में हैण्डपंपों का खनन कराया जाए। जिन नल जल योजनाओं के मोटर पंप खराब हैं और पाइप लाइन में दिक्कत है उन्हें 15वे वित्त आयोग से ठीक कराएं, जिससे ग्रीष्म ऋतु में पेयजल आपूर्ति में बाधा न आए। कलेक्टर ने समस्यामूलक गांवों का जल स्तर बढ़ाने के लिए इस साल के जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब बनवाने के निर्देश भी दिए।
शासकीय सेवक आईगजीओटी एप डाउनलोड कर लें प्रशिक्षण
सरकार द्वारा शासकीय कामकाज के बेहतर निर्वहन के लिए शासकीय सेवकों के लिए 2 से 8 अप्रैल तक साधना सप्ताह शुरू किया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने साधना सप्ताह के दौरान सभी विभागों के शत-प्रतिशत शासकीय सेवकों को आईगजीओटी पोर्टल के माध्यम से न्यूनतम 4 घण्टे के कम से कम पांच प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा यह काम पूरी गंभीरता के साथ जिला स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्थ शासकीय सेवकों से कराएं। साथ ही स्वयं भी प्रशिक्षण लें।

Post Views: 153
Jagran Today
  • Website

Related Posts

आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए हम सबको निभाने होंगे दायित्व : मंत्री शुक्ला

May 31, 2026

मंत्री शुक्ला ने किसान भाइयों के साथ किया मन की बात का सामूहिक श्रवण

May 31, 2026

अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास ठाकुर पहुंचे दंदरौआ

May 31, 2026

प्रकर्ष फाउण्डेशन ने भीषण गर्मी में जरूरतमंद परिवारों को बांटे पानी के मटके

May 31, 2026

विशुद्ध सागर महाराज ससंघ का नगर में हुआ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश

May 31, 2026

श्रीमद् रामकथा में शिव कथा का महत्व बताया, भोलेनाथ ने पार्वती को अंग में विराजमान किया

May 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए हम सबको निभाने होंगे दायित्व : मंत्री शुक्ला

May 31, 2026

मंत्री शुक्ला ने किसान भाइयों के साथ किया मन की बात का सामूहिक श्रवण

May 31, 2026

अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास ठाकुर पहुंचे दंदरौआ

May 31, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
552340
Views Today : 371
Who's Online : 3
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.