– नगर में जगह जगह हुआ स्वागत
भिण्ड, 30 मार्च। मालनपुर नगर क्षेत्र में जैन धर्म के 24वे तीर्थंकर महावीर स्वामी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के पूर्व समस्त जैन समाज द्वारा भगवान महावीर की आरती, पूजा अर्चना कर शोभायात्रा नगर में गाजे बाजे के साथ निकाली गई। लोगों ने जगह-जगह महावीर जी की आरती कर स्वागत किया। शोभा यात्रा में डीजे पर चल रहे भक्ति गीतों पर लोग नाचते गाते चले जा रहे थे। शोभायात्रा बड़े महावीर जैन मन्दिर मालनपुर चौराहा से होते हुए नगर की परिक्रमा लगाते हुए बाजार से निकल कर जैन मन्दिर पर ही समापन किया गया।
मन्दिर के अध्यक्ष रॉकी जैन ने महावीर स्वामी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला एवं नगर भाजपा महिला मण्डल अध्यक्ष सोना जैन ने कहा कि महावीर स्वामी के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज का उत्थान और विकास संभव है। इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग एवं महिलाएं शामिल हुईं। शोभा यात्रा समापन के बाद सभी को प्रसादी वितरण किया गया। शोभा यात्रा में विनय जैन, शांतकुमार जैन, आनंद कुमार जैन, गौरव जैन, निक्की जैन, विक्की जैन, विनोद जैन, हिमांशु जैन, राहुल जैन, लक्की जैन, जुगल किशोर जैन, छोटू जैन सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।


