भिण्ड, 30 मार्च। सेवा भारती संगठन भिण्ड के तत्वावधान में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन संस्कार विद्यालय गोहद में किया गया। रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चला। जिसमें सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री सुरेन्द्र सोलंकी, विभाग सेवा प्रमुख गजेन्द्र राजावत, उमेश भदौरिया जिला सचिव सेवा भारती भिण्ड, जिला प्रचार प्रमुख अरविंद भदौरिया, डॉ. दिलीप सिंह भदौरिया, डॉ. आलोक शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है। रक्तदान करने से किसी भी जरुरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। इसलिए हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में रक्तदान जैसे महान कार्य को करता रहे। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती है। शिविर में गजेन्द्र सिंह, अरविंद भदौरिया, जनक सिंह, पुष्पेन्द्र गुर्जर, प्रदीप तोमर, मयंक काकर, ध्रुव शर्मा, गौरव, सुमित, निशांत सिंह, सोनू शर्मा, संतगिरी, श्याम, राहुल कुशवाह, राजेश गोयल, नरेन्द्र, अयान कुरैशी, अमन भटेले, अभिषेक सहित 34 युवाओं ने रक्तदान किया। सेवा भारती भिण्ड ने एक रक्तदाताओं की सूची तैयार की है, जिससे कभी भी जिसे रक्त की जरूरत होगी उसे तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा।
Sunday, August 2
BREAKING
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत


