भिण्ड, 30 मार्च। भारत की जनगणना-2027 का प्रथम चरण यथा सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य एक मई से 30 मई तक किया जाना है। इस हेतु भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त जिले से नामित मास्टर ट्रेनर रविकांत सिंह एवं जनगणना कार्य निदेशालय मप्र भोपाल से भानुप्रताप सिंह जिला जनगणना प्रभारी द्वारा जनगणना 2027 से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
प्रथम चरण हेतु जिले के लिए द्वितीय बैच का 3 दिवसीय प्रशिक्षण में जिला स्तर पर प्रथम दिवस का प्रशिक्षण सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में दिया गया। जिसमें समस्त नगरीय चार्ज के लिए चयनित फील्ड ट्रेनर्स (भिण्ड ग्रामीण सहित) को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सुबह 10.30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें जनगणना 2027 का परिचय और प्रगणकों, पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण की विधि एवं उनकी भूमिका तथा कर्तव्य, कानूनी पहलू, जनगणना की नींव का निर्माण, जनगणना में प्रयुक्त अवधारणाएं और परिभाषाएँ, एचएलबी सीमाओं का ग्राउण्ड ट्रूथिंग तंत्र और लेआउट एवं अन्य जानकारी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


