भिण्ड, 30 मार्च। जनपद भिण्ड के ग्राम बबेड़ी के हनुमान मंदिर पर कथा वाचक देवेन्द्र रामायणी के सानिध्य में आयोजित त्रिदिवसीय हनुमत कथा में 31 मार्च मंगलवार से 2 अप्रैल गुरुवार तक दोपहर एक बजे से शाम 5 तक आयोजित होगा।
कार्यक्रम संयोजक बृजेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि प्रथम दिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक आध्यात्मिक कवि सम्मेलन एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कवि सम्मेलन में अंजुम मनोहर, प्रदीप वाजपेई युवराज, डॉ. गजेन्द्र सिंह परमार, शिवराम सिंह शलभ, राधा तोमर, डॉ. शशिबाला राजपूत को काव्य पाठ हेतु आमंत्रित किया गया है। ग्राम वासियों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने का विशेष आग्रह किया गया है।
Monday, June 1
BREAKING
- आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए हम सबको निभाने होंगे दायित्व : मंत्री शुक्ला
- मंत्री शुक्ला ने किसान भाइयों के साथ किया मन की बात का सामूहिक श्रवण
- अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास ठाकुर पहुंचे दंदरौआ
- प्रकर्ष फाउण्डेशन ने भीषण गर्मी में जरूरतमंद परिवारों को बांटे पानी के मटके
- विशुद्ध सागर महाराज ससंघ का नगर में हुआ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश
- श्रीमद् रामकथा में शिव कथा का महत्व बताया, भोलेनाथ ने पार्वती को अंग में विराजमान किया
- सीटू की एकता, संघर्ष, शहादत के 56 साल पूर्ण
- भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अधिकारियों का प्रवास संपन्न

