ग्वालियर, 30 मार्च। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता आरएलएस मौर्य को अपनी शासकीय सेवा पूर्ण करने पर विभागीय अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी। मुख्य अभियंता कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधीक्षक यंत्री व्हीके छारी, सेवानिवृत वरिष्ठ अधिकारी केके सारस्वत, कार्यपालन यंत्री बीबीएस चौधरी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
विभाग के वरिष्ठ सेवानिवृत अधिकारी सारस्वत ने कहा कि मौर्य ने अपनी मेहनत व लगन के साथ कई बड़ी परियोजनाओं को बहुत ही अच्छी तरह से न केवल पूर्ण किया बल्कि उनका क्रियान्वयन भी सफलतापूर्वक किया है। उनका कार्यकाल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी लंबे समय तक याद रखेंगे।
अधीक्षण यंत्री वीके छारी ने कहा कि मुख्य अभियंता आरएलएस मौर्य ने न केवल विभाग में उल्लेखनीय कार्य किया है, बल्कि अपने अधीनस्थों को अच्छा कार्य करने के लिए प्रशिक्षित भी किया है। उनके अनुभव का लाभ ग्वालियर के स्टाफ को हमेशा मिलता रहेगा। ग्वालियर का मुख्य अभियंता का नया कार्यालय भी मौर्य के ही विशेष प्रयास का परिणाम है।
विदाई समारोह में मुख्य अभियंता आरएलएस मौर्य ने अपने सेवाकाल में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर व चंबल संभाग के कई जिलों में सेवाकाल के दौरान विभाग के कई अच्छे कार्य करने का अवसर मिला है। इन कार्यों को पूर्ण करने में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग हमेशा मिलता रहा है। ग्वालियर का मुख्य अभियंता का नया कार्यालय भी सभी के प्रयास से बनकर तैयार हुआ है। इस कार्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए हम सब लोग मिलकर कार्य करेंगे।
Saturday, October 3
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


