भिण्ड, 29 मार्च। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी बूथ क्र.179 में जिला संगठन प्रभारी हमीर सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों को सुनते हुए, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और भी प्रबल हुआ। मन की बात के हर शब्द में देशभक्ति की भावना और जनसेवा का संदेश भिण्ड भाजपा कार्यालय में सुनते हुए मन गर्व से भर उठा। प्रधानमंत्री की ‘मन की बातÓ सुनते हुए नए भारत के निर्माण का संकल्प और भी दृढ़ हुआ।
भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को रेडियो प्रसारण के माध्यम से सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम के माध्यम से हम सबको उनके दूरदर्शी नवाचार विचारों से प्रेरणा मिली है। देश के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच, आमजन से उनका सीधा जुड़ाव और मन की बात न केवल एक संवाद है बल्कि यह देशवाशियों को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।
भाजपा जिला संगठन प्रभारी हमीर सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्तमान में पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बारे में देशवासियों को आगाह करते हुए एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलने तथा अफवाहों के बहकावे में न आने की अपील की। योग के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डालते प्रधानमंत्री ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए छोटे-छोटे बदलाव, जैसे तेल की खपत कम करने का आह्वान किया। उन्होंने जल संकट से निपटने के लिए देशभर में सामुदायिक प्रयासों की सराहना करते हुए अमृत सरोवर अभियान के तहत हजारों जल स्त्रोतों के निर्माण को महत्त्वपूर्ण पहल बताया। प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम देशभर के नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। यह राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक गौरव और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करता है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. तरुण कटारे, जिला महामंत्री मनोज अनंत एवं बजरंग सिंह भदौरिया, जिलामंत्री सुभाष राठौर एडवोकेट, महिला मोर्चा की अध्यक्ष आभा जैन, जिला महामंत्री आरती पाठक, दिलीप सिंह कुशवाह, जिला कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, सोशल मीडिया जिला प्रभारी मोनू नरवरिया, सह सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक, आशीष जैन, हृदेश पुरोहित, आशीष मिश्रा रूपक पाठक, सौरभ जैन विशेष रूप से मौजूद रहे।
विधायक नरेन्द्र सिंह ने ग्राम सागर में मन की बात कार्यक्रम में हुए शामिल
भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ग्राम पंचायत संग्राम में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच,आमजन से उनका सीधा जुड़ाव और मन की बात न केवल एक संवाद है बल्कि यह देशवाशियों को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है।
जिले के 1480 बूथ केन्द्र पर सुनी गई मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का सीधा वीडियो के माध्यम से प्रसारण सुनने के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले के 29 मंडलों के 1480 बूथ केन्द्र पर बड़ी स्क्रीन लगाकर उनके विचारों को सुना। कार्यक्रम के कवरेज फोटों को संगठन एप एवं मोदी एप पर डाउनलोड किया।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


