भिण्ड, 29 मार्च। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड अनुभूति गुप्ता की अध्यक्षता में नालसा एवं सालसा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु शासन के विभिन्न विभागों के समन्वय से सेवा भारती वृद्धाश्रम, वायपास रोड भिण्ड में शनिवार को मेगा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस मेगा शिविर में जिला अस्पताल के चिकित्सक के सहयोग से वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित हितग्राहियों स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया गया तथा सामाजिक न्याय विभाग की ओर से सचिव ने वृद्धजन एवं नि:शक्तजन को कान की मशीन एवं इलेक्ट्रॉनिक हैंडीकेप रिक्शे, बैशाखी आदि वितरित किए। साथ ही उपस्थित लोगों को शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
बाल गृह से उपस्थित बच्चों को भी भविष्य में आगे किस तरीके से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए यह भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही, जिसमें समस्त हितग्राहियों को फूड पैकेट भी वितरित किए गए एवं समस्त विभागों द्वारा उपस्थित हितग्राहियों को शासन के विभिन्न योजना के प्रति जागरूक किया गया। समस्त उपस्थित हितग्राही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी भिण्ड लीगल एंड डिफेंस काउंसिल अधिवक्तागण का समस्त स्टाफ, जिला प्राधिकरण भिण्ड का समस्त स्टाफ एवं पैरालीगल वॉलिंटियर्स, जिला चिकित्सालय भिण्ड के चिकित्सक एवं महिला बाल विकास एवं सामाजिक न्याय विभाग एवं वृद्धाश्रम भिण्ड का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा एवं सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग किया।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


