भिण्ड, 29 मार्च। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित साइक्लोथॉन रैली में पुलिस, छात्र और आमजन की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। मालनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सोनी ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और युवाओं एवं नागरिकों को स्वस्थ रहने और एकता का संदेश दिया।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में आयोजित इस साइक्लोथॉन की शुरुआत शनिवार सुबह उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। साइकिल रैली में छात्रों, समाज सेवियों तथा नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों के साथ साइकिल चलाते हुए कार्यक्रम का नेतृत्व किया। साइकिल रैली मालनपुर थाने से एसआरएफ चौराहे से निकाल कर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस थाने पर समापन किया गया। साइकिल रैली के दौरान पुलिस वाहन रैली के आगे आगे चलता रहा ताकि मार्ग में जाम जैसी स्थिति निर्मित ना हो, इस साइकिल रैली से पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ। बड़ी संख्या में शामिल युवाओं और नागरिकों ने साइकिल चलाकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सोनी ने कहा कि साइकिल चलाना न केवल शरीर को स्वस्थ रखने का सरल माध्यम है, बल्कि यह मानसिक तनाव को कम करने में भी सहायक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्रतिदिन कुछ समय अपने स्वास्थ्य के लिए अवश्य निकालें और साइकिलिंग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सरदार पटेल के एकता के संदेश को सशक्त रूप से आगे बढ़ाते हैं। साथ ही यह समाज में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम भी है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने की अपील की। साइकिल रैली समापन के बाद रैली में सम्मिलित युवाओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों को स्वल्पाहार कराया।
Monday, June 1
BREAKING
- आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए हम सबको निभाने होंगे दायित्व : मंत्री शुक्ला
- मंत्री शुक्ला ने किसान भाइयों के साथ किया मन की बात का सामूहिक श्रवण
- अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास ठाकुर पहुंचे दंदरौआ
- प्रकर्ष फाउण्डेशन ने भीषण गर्मी में जरूरतमंद परिवारों को बांटे पानी के मटके
- विशुद्ध सागर महाराज ससंघ का नगर में हुआ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश
- श्रीमद् रामकथा में शिव कथा का महत्व बताया, भोलेनाथ ने पार्वती को अंग में विराजमान किया
- सीटू की एकता, संघर्ष, शहादत के 56 साल पूर्ण
- भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अधिकारियों का प्रवास संपन्न


