भिण्ड, 29 मार्च। जिला आपूर्ति अधिकारी भिण्ड ने सभी मैरिज गार्डन, होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को सूचित कर कहा है कि घरेलू उपयोग हेतु प्रदत्त गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक समारोह गतिविधियों में किया जाना प्रतिबंधित है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 1955 के प्रावधानों के अंतर्गत घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग केवल घरेलू प्रयोजनों के लिए ही मान्य है। इसका व्यावसायिक उपयोग करना उक्त आदेश का उल्लंघन है। घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर के दुरुपयोग को लेकर कंडिका 3 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के अंतर्गत नियमानुसार दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


