Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 27
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » एक दुश्मन जो दोस्तों से भी प्यारा है?

एक दुश्मन जो दोस्तों से भी प्यारा है?

Jagran TodayBy Jagran TodayMarch 29, 2026

– राकेश अचल

मप्र की ही नहीं देश की बेहया राजनीति की ये सबसे सुंदर तस्वीर है, इस तस्वीर में अतीत के कट्टर शत्रु वर्तमान के मित्र नजर आ रहे हैं। एक तरफ हैं देश के एक चर्चित पूर्व राजघराने के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया और दूसरे हैं बजरंगदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया हैं।
मप्र की राजनीति में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया को बिना पानी पिए सामंतवादी कहकर कोसने वाले जयभान सिंह पवैया को हाल ही में मप्र सरकार ने मप्र वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाकर राजनीति में पुनर्वासित किया है। भाजपा ने जयभान सिंह पवैया का इस्तेमाल सदैव सिंधिया का विरोध करने के लिए किया और लगातार इसके लिए पुरस्कृत भी किया।
जयभान सिंह पवैया ने माधवराव सिंधिया के आभा मण्डल को चुनौती दी और लाखों वोटों से जीतने वाले माधवराव की जीत को घटाकर 50 हजार पर लाकर खड़ा कर दिया था। पवैया हारकर भी जीते, अगली बार ग्वालियर से चुनकर संसद गए। मप्र में विधायक बने, मंत्री बने, राज्य बीस सूत्री कार्यक्रम समिति के प्रमुख बनाए गए। पवैया चुनाव हारे भी, नेपथ्य में भी गए, लेकिन उन्होंने सिंधिया का विरोध नहीं छोड़ा। सिंधिया का विरोध करने वाले इस अभियान में पवैया के एक साथी प्रभात झा भी हुआ करते थे। पार्टी ने उन्हें भी सिंधिया विरोध का भरपूर ईनाम दिया था। झा भी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष से लेकर राज्य सभा तक भेजे गए थे। लेकिन 2020 में परिदृश्य बदल गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया अचानक भाजपा में शामिल हो गए।
लगभग दो-ढाई दशक तक भाजपा के लिए खलनायक रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल होते ही न सिर्फ भाजपा के नायक बने, बल्कि भाजपा की आंखों का तारा बन गए। हारकर सिंधिया के मुखर विरोधी जयभान सिंह पवैया को भी सिंधिया को नायक मानना पड़ा। पवैया की नजरों में जो सिंधिया परिवार 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का सबसे बड़ा गद्दार था उसी से पवैया आज गुलदस्ता लेने को मजबूर हैं। पवैया की इस भूमिका से सामंतवाद के खिलाफ लड़ने वाले लाखों भाजपाई और आमजन स्तब्ध हैं। उनकी समझ में नहीं आ रहा कि आखिर वे पवैया को किस रूप में स्वीकार करें?
राजनीति बेहयाई और मजबूरी का दूसरा नाम होती है। पवैया जयभान सिंह इसका ज्वलंत उदाहरण हैं। मुमकिन है कि इस भूमिका परिवर्तन को लेकर पवैया के पास दर्जनों तर्क हों लेकिन वे वीरांगना लक्ष्मीबाई की नजरों से तो उतर ही गए होंगे। ये बात और है कि पवैया ग्वालियर में वीरांगना लक्ष्मीबाई की स्मृति में दशकों से एक शहीदी मेले का आयोजन करते हैं। लक्ष्मीबाई दशकों तक पवैया के हाथों में सिंधिया परिवार पर प्रहार के प्रमुख हथियार की तरह इस्तेमाल की जाती थीं।
बहरहाल सिंधिया ने अपने पुराने राजनीतिक शत्रु जयभान सिंह पवैया को मप्र वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाने पर गुलदस्ता भेंटकर उन्हें बधाई दी। पवैया को बधाईयां लेने सिंधिया के यहां खुद जाना पड़ा। इसे राजनीति की भाषा में आशीर्वाद लेना भी कहा जाता है। हालांकि सिंधिया जयभान सिंह पवैया से दो दशक छोटे हैं।

Post Views: 160
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
639670
Views Today : 743
Who's Online : 2
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.