भिण्ड, 28 मार्च। भूकंप आपदा जोखिम प्रबंधन एवं ध्वस्त संरचना, खोज एवं बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शा. आईटीआई भिण्ड में दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। दोनों दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के एमजेएस कॉलेज के प्रोफेसर, विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के डॉक्टर, जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य, पुलिस विभाग, होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के लगभग 80 से अधिक प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन की मूल जानकारी, भूकंप से बचाव के उपाय एवं आपातकालीन स्थिति में किए जाने वाले कार्य एवं आपदा प्रबंधन में उपयोग होने वाले उपकरणों की संक्षिप्त जानकारी पश्चात विभिन्न आपदा प्रबंधन उपकरणों का डेमोंस्ट्रेशन कर उनके उपयोग की जानकारी भी दी गई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से एसडीईआरएफ के द्वारा आयोजित किया गया। नोडल अधिकारी विपिन सोनकर कार्यपालन यंत्री भवन लोक निर्माण विभाग संभाग भिण्ड एवं सहायक नोडल अधिकारी एवं प्रशिक्षक प्लाटून कमाण्डर ब्रजमोहन सिंह नरवरिया द्वारा संपन्न कराया गया। प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण सामग्री वितरित की गई। सभी प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


