-सरकारी योजना का लाभ दिलाने कार्यकर्ता लक्ष्य लेकर कार्य करें : सांसद
-लहार के आलमपुर दबोह आमयन, रौन में प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भिण्ड, 28 मार्च। भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत लहार के आलमपुर, दबोह, आमयन, रौन में प्रशिक्षण दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
चंबल संभाग के संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव ने प्रथम सत्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है जो कि हमारे विचार के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा राजनीतिक संगठन है किसने पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचार और अंत्योदय को लेकर महिलाओं युवाओं किसानों के कल्याण के लिए कार्य किया है। हमारी विचारधारा में सबका साथ सबका विकास सबका संकल्प ही मुख्य कार्य है।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि प्रशिक्षण भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति का एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा एवं समाज के बीच अच्छा कार्य करें और संगठन को मजबूती के साथ हर बुथ पर खड़ा करते हुए आगामी चुनाव में पार्टी को सफलता दिलाना ही कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी है।
सांसद संध्या राय ने प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचकर ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने भारत सरकार की योजनाओं को समझाते हुए कहा कि अनुशासन समर्पण और सेवा त्याग और तपस्या ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है। हम सब कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर से संकल्प लेकर जाएं की सरकारी योजना का लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक दिलाने के लिए अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वाह करते हुए कार्य करेंगे तो निश्चित ही हम अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे।
प्रशिक्षण शिविर के चंबल संभाग संयोजक डॉ. दीपक सिंह भदौरिया ने संगठन की कार्य पद्धति वैचारिक अधिष्ठान पर कहा कि भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के समर्थक भाव से चलता है आज पूरे विश्व में कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है हमारा कार्य जनता और समर्पण भाव से काम करने वाले कार्यकर्ता के लिए संगठन विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम लक्ष्य तक पहुंचता है जब संगठन हमारा मजबूत होगा कम अपनी योजनाओं को और विस्तार को आगे बढ़ा सकेंगे। प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोमेश महंत ने बूथ प्रबंधन, रोहित करैया ने सोशल मीडिया एवं नवल किशोर मिश्रा ने कार्य पद्धति जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जानकारी दी।


