भिण्ड, 28 मार्च। सरस्वती शिशु मन्दिर आलमपुर में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्राचार्य रमेश बाबू शर्मा (ग्राम उड़ी) मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि सेवा निवृत कर्नल उमेशचंद्र त्रिपाठी एवं शासकीय ठेकेदार धर्मेन्द्र शर्मा आलमपुर उपस्थित रहे। इस अवसर पर देवी अहिल्या बाई होलकर बाल विकास समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कौरव, सचिव डॉ. संतोष कुमार गोस्वामी, कोषाध्यक्ष अशोक इटोरिया, उमाशंकर सिंह कौरव तथा विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मकड़ारिया सहित अभिभावकगण मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान वार्षिक परीक्षा में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वर्ष भर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों, सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले एवं अन्य विशेष उपलब्धियां हांसिल करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया है। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Sunday, April 5
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


