भिण्ड, 28 मार्च। लहार थाना अंतर्गत ग्राम परायच के समीप सिंधु नदी किनारे बीहड़ों में बीती रात गौ तस्करी होने की जानकारी गौरक्षकों को लगी ,तो गौरक्षक कुलदीप तोमर भिण्ड की टीम एवं लहार के गौरक्षक संतोष चौहान मौके पर पहुंचे।
कुलदीप तोमर की टीम ने घेराबंदी कर रावतपुरा सानी के पास गायों से भरे कंटेनर ट्रक को रोक लिया, लेकिन गौरक्षकों की घेराबंदी तोड़कर अंधेरा का लाभ उठाकर गौ तस्कर ट्रक छोड़कर भागने में सफल हो गए, सूचना मिलते ही पुलिस वल मौके पर पहुंच गया। ट्रक को जब्ती में लिया गया, ट्रक के अंदर, गाय, बैल, नंदी साड़ सहित 39 गौवंश भरे हुए थे। जब्त ट्रक को लहार थाने लाया गया और 39 गौवंश को लहार नगर पालिका की काजी हाउस गौशाला में रखवाया गया। इस मामले में गौ रक्षक संतोष चौहान के बयान के आधार पर पुलिस ने गौवंश वध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर एफआईआर दर्ज कर ली है, ट्रक को राजसात करवाने और भागे हुए गौ तस्करों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


