– सात मार्च को स्कॉटलैण्ड यूनिवर्सिटी में हुई थी रहस्यमय मौत
भिण्ड, 28 मार्च। स्कॉटलैंड यूनिवर्सिटी में एमएससी के अध्ययनरत मौ नगर के होनहार विद्यार्थी संस्कार श्रीवास्तव पुत्र कुलदीप श्रीवास्तव की पार्थिव देह 21 दिन के इंतजार के बाद आज रात आठ बजे उनके पैतृक घर मौ पहुंची, जहां उनका हिंदू रीत रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया है। संस्कार की रहस्यमय मृत्यु 7 मार्च को स्कॉटलैंड यूनिवर्सिटी में हुई थी। प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद आज रात मौ लाया गया है। संस्कार श्रीवास्तव के निधन पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने उनके घर पर जाकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। अंतिम संस्कार में तहसीलदार, पुलिस प्रशासन, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में नगर के सभी वर्ग के लोग शामिल हुए।


