भिण्ड, 26 मार्च। जिला परिवहन अधिकारी के सख्त निर्देश पर चेक पाइंट टीम ने भिण्ड बस स्टैंड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 11 बसों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 9500 रुपए का राजस्व वसूला गया। टीम ने बस संचालकों को साफ हिदायत दी कि बस स्टैंड के बाहर यात्रियों को चढ़ाने या उतारने की मनाही है। साथ ही हर बस टिकट पर वाहन का पंजीकरण नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा। हिदायत दी गई कि ऐसी बसों के चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी जो बस स्टैंड के बाहर यात्रियों को बिठाते या उतारते हैं। यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से की गई है।
Tuesday, April 7
BREAKING
- लखिमपुर खीरी न्यायालय में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को मारी गोली
- तमिलनाडु में बड़े दलों ने ब्राह्मणों को किया दरकिनार, टिकट देने को भी नहीं तैयार
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गडकरी के सहयोग से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को 7 हजार करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगात मिली : सिंधिया
- विजया पालीवाल बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष
- पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता : प्रभारी मंत्री पटेल
- इन्द्रदेव का अंहकार दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने रची थी लीला : आचार्य पाठक
- प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाए : पटेल
- हर गांव तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना नवांकुर का लक्ष्य : सिसोदिया


