भिण्ड, 26 मार्च। भारत की जनगणना-2027 का प्रथम चरण यथा सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य एक मई से 30 मई तक किया जाना है। इस हेतु भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त जिले से नामित मास्टर ट्रेनर रविकांत सिंह एवं जनगणना कार्य निदेशालय मप्र भोपाल से भानुप्रताप सिंह (जिला जनगणना प्रभारी) द्वारा जनगणना 2027 से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में जनगणना 2027 से संबंधित 3 दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में क्विज टेस्ट, एप के उपयोग एवं डाटा सुरक्षा, प्रगणकों द्वारा परिवारों से सम्पर्क करने की विधि-इनकार, संवेदनशील स्थितियों और शिष्टाचार प्रोटोकॉल, प्रश्न पूछने की विधि को संभालना, जनगणना अवधारणाओं, परिभाषाओं, प्रश्नों और मोबाइल एप्स पर फील्ड प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण वितरण अभ्यास, डेटा संग्रह के लिये प्रगणक और उत्तरदाता के बीच स्थिति-आधारित भूमिका निभाएं तथा नमूना ले आउट मानचित्र तैयार करने, डेटा संग्रह और पास के निवास स्थान में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की भूमिका का अनुभव करने के लिए ग्राम मानपुरा में फील्ड ट्रेनर्स द्वारा फील्ड विजिट किया गया। तत्पश्चात प्रशिक्षण स्थल पर वापिसी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रथम चरण हेतु भिण्ड जिले के लिए आयोजित 3 दिवसीय प्रशिक्षण 24 मार्च से शुरू होकर 26 मार्च को कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में संपन्न हुआ। जिसमें समस्त ग्रामीण चार्ज के लिए फील्ड ट्रेनर्स (भिण्ड ग्रामीण को छोड़कर) प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समस्त फील्ड ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।
Sunday, April 5
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


