भिण्ड, 26 मार्च। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड द्वारा शासन के विभिन्न विभागों के समन्वय से सेवा भारती वृद्धाश्रम वायपास रोड भिण्ड में 28 मार्च शनिवार को सुबह 10:30 बजे से मेगा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा शिविर में जिला अस्पताल के सहयोग से वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उपस्थित हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर, नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया जाएगा। सर्व साधारण से अपील की जाती है कि अधिक से अधिक संख्या में मेगा शिविर में उपस्थित होकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हों।
Sunday, April 5
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन

