भिण्ड, 25 मार्च। भारत की जनगणना-2027 का प्रथम चरण यथा सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य एक मई से 30 मई तक किया जाना है। इस हेतु भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त जिले से नामित मास्टर ट्रेनर रविकांत सिंह एवं जनगणना कार्य निदेशालय मप्र भोपाल से भानुप्रताप सिंह (जिला जनगणना प्रभारी) द्वारा जनगणना से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण सुबह 10.30 बजे से शाम 6 बजे तक दिया गया।
उक्त प्रशिक्षण में जनगणना 2027 से संबंधित 3 दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में क्विज टेस्ट, एचएलओ प्रश्न, प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को समझाने की विधि (अवधारणाओं और परिभाषाओं पर जोर देने के साथ) एवं एचएलओ मोबाइल एप की स्थापना, प्रक्रिया और अवलोकन इसकी विशेषताऐं, एचएलओ एप का उपयोग करने प्रगणकों द्वारा उत्तर भरने की विधि तथा पर्यवेक्षक द्वारा डाटा सत्यापन, स्वगणना (एसई) प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की भूमिका के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम चरण हेतु भिण्ड जिले के लिए आयोजित 3 दिवसीय प्रशिक्षण में जिला स्तर पर द्वितीय दिवस का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में प्रदान किया गया। उक्त प्रशिक्षण में समस्त ग्रामीण चार्ज के लिए फील्ड ट्रेनर्स (भिण्ड ग्रामीण को छोड़कर) प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समस्त फील्ड ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
Monday, June 1
BREAKING
- आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए हम सबको निभाने होंगे दायित्व : मंत्री शुक्ला
- मंत्री शुक्ला ने किसान भाइयों के साथ किया मन की बात का सामूहिक श्रवण
- अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास ठाकुर पहुंचे दंदरौआ
- प्रकर्ष फाउण्डेशन ने भीषण गर्मी में जरूरतमंद परिवारों को बांटे पानी के मटके
- विशुद्ध सागर महाराज ससंघ का नगर में हुआ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश
- श्रीमद् रामकथा में शिव कथा का महत्व बताया, भोलेनाथ ने पार्वती को अंग में विराजमान किया
- सीटू की एकता, संघर्ष, शहादत के 56 साल पूर्ण
- भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अधिकारियों का प्रवास संपन्न


