भिण्ड, 25 मार्च। शासकीय कन्या महाविद्यालय भिण्ड की छात्रा उपासना बघेल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने महाविद्यालय बल्कि पूरे चंबल संभाग का नाम रोशन किया है।
उपासना बघेल का चयन राज्य स्तरीय शिविर के लिए उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। इससे पूर्व उन्होंने महाविद्यालय स्तर पर आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया था। मप्र शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा चित्रकूट जिला सतना में आयोजित इस शिविर में प्रदेशभर से चयनित स्वयंसेवकों ने भाग लिया। शिविर के दौरान उपासना ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी नेतृत्व क्षमता और सृजनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विशेष रूप से उपासना बघेल ने शिविर दर्पण को अत्यंत रचनात्मक एवं प्रभावशाली तरीके से तैयार कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। उनके इस कार्य की सभी अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने प्रशंसा की। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राहुल शर्मा एवं एनएसएस अधिकारी दीक्षा साहू के मार्गदर्शन में संभव हो सकी, जिनके निर्देशन में उपासना ने निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उपासना की इस सफलता में उनके पिता अमर सिंह बघेल का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने अपनी बेटी को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर उसे चंबल संभाग से बाहर राज्य स्तरीय मंच तक पहुंचाया। ऐसे प्रेरणादायी पिता की समाज को आज अत्यंत आवश्यकता है। उपासना बघेल की इस उपलब्धि से उनके परिवार, महाविद्यालय एवं पूरे चंबल संभाग में गर्व और हर्ष का वातावरण है। उनकी यह सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


