भिण्ड, 25 मार्च। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में नगर के वाटर वर्क्स रोड स्थित नर्सरी गेट के पास संगीतमय श्रीमद् प्रज्ञापुराण कथामृत एवं 21 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम मातृ शक्ति अखण्ड दीप जन शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें नारी जागरण, कन्या-किशोर शिविर और गर्भ पूजन जैसे विशेष संस्कार भी संपन्न होंगे।
आयोजन का शुभारंभ 31 मार्च को विशाल मंगल कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा बड़े हनुमान जी मन्दिर के सामने स्थित महावीर मांगलिक गार्डन अटेर रोड से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल वाटर वर्क्स पर विश्राम करेगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में पीत वस्त्र धारी महिलाएं और गायत्री परिजन शामिल होंगे।
पांच दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा
एक से चार अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न होगा। दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक प्रज्ञापुत्रों द्वारा संगीत की मधुर लहरियों के बीच श्रीमद प्रज्ञापुराण की अमृत वर्षा की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान नारी जागरण अभियान के तहत विभिन्न रचनात्मक शिविर एवं गर्भ पूजन संस्कार आयोजित किए जाएंगे। 5 अप्रैल को (पूर्णाहुति) होगी आयोजन के अंतिम दिन सुबह 21 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की भव्य पूर्णाहुति होगी, जिसके पश्चात विशाल भण्डारा, विदाई एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संपन्न होगा।
आयोजक मंडल की तैयारियां पूर्ण
इस भव्य आयोजन की कमान श्रीराम गायत्री महिला मण्डल समिति ने संभाली है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संयोजक राजेश (छुटंकी) और सह-संयोजक शैलेन्द्र (शैलू) पुरोहित नवादा सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समिति के सहयोगी रामप्रकाश सविता, सुपर्णा श्रीवास्तव, ब्रजलता श्रीवास्तव, सुनीता सोनी, सोनाली अग्रवाल, मंजू शर्मा एवं समस्त महिला मण्डल गायत्री परिवार भिण्ड ने धर्मप्रेमी जनता से इस आध्यात्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


