भिण्ड, 25 मार्च। मप्र राज्य कर्मचारी संघ जिला भिण्ड द्वारा शासकीय हाईस्कूल बाराकलां के प्रांगण में शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस को सर्वपंथ समादर सदभाव दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्माचार्य यशराम सिंह कुशवाह तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाह ने की। कार्यक्रम का जिला सचिव संचालन सत्यनारायण सोनी ने किया। संघ गीत संभागीय उपाध्यक्ष चंबल संभाग देवेन्द्र कुमार बुधौलिया ने गाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राघवेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस हर साल 25 मार्च को मनाया जाता है, जो 1931 में कानपुर में सांप्रदायिक दंगों के दौरान हिंदू मुस्लिम एकता और मानवता की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे, वह एक निडर पत्रकार स्वतंत्रता सेनानी और प्रताप पत्रिका के संपादक थे, जिन्होंने भाईचारे के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
मुख्य अतिथि यशराम सिंह कुशवाह ने वरिष्ठ पत्रकार, वर्तमान में प्रांत सहसंचालक मध्य प्रांत (मप्र एवं छत्तीसगढ़) विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी के निर्देशानुसार रामभुवन सिंह कुशवाह द्वारा लिखित पुस्तक भारतीय अस्मिता और इतिहास छात्र-छात्राओं के अध्ययन हेतु शा. हाईस्कूल बाराकलां को 10 पुस्तकें, शा. हाईस्कूल कचोगरा को पांच पुस्तकें, शा. उमावि बाराखुर्द को पांच पुस्तकें तथा उपस्थित सभी लोगों को एक-एक पुस्तक नि:शुल्क अध्ययन हेतु दी। समस्त विद्यालय परिवार रामभुवन सिंह कुशवाह एवं यशराम सिंह कुशवाह का सदैव आभारी रहेगा। अंत में आभार प्रदर्शन मप्र राज्य कर्मचारी संघ भिण्ड के जिला कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र सिंह भदौरिया ने किया।
Sunday, April 5
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


