भिण्ड, 24 मार्च। आंंगनबाड़ी केन्द्र पर 6 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बालक/ बालिकाओं को एकत्रित कर स्कूल में प्रवेश हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिका के माध्यम से हितग्राहियों को पीले चावल देकर परिवार सहित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आमंत्रित किया गया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्राथमिक शाला के शिक्षकों एवं अभिभावकों आदि को आमंत्रित कर उनसे विद्यारम्भ प्रमाण पत्रों का वितरण कराया गया।
मंगलवार को आंगनबाड़ी केन्द्र 26/4 पर नगर पालिका परिषद भिण्ड अध्यक्ष वर्षा बाल्मीक के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अंजू तोमर, सेक्टर पर्यवेक्षक साधना चौधरी के साथ आंगनबाड़ी केन्द्र अंतर्गत समस्त पंजीकृत 5-6 वर्ष के समस्त बच्चों को प्राथमिक शाला में सहज रूप से स्थानांतरित करने और आंगनवाड़ी केन्द्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा (ईसीई) के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
Monday, June 1
BREAKING
- आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए हम सबको निभाने होंगे दायित्व : मंत्री शुक्ला
- मंत्री शुक्ला ने किसान भाइयों के साथ किया मन की बात का सामूहिक श्रवण
- अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास ठाकुर पहुंचे दंदरौआ
- प्रकर्ष फाउण्डेशन ने भीषण गर्मी में जरूरतमंद परिवारों को बांटे पानी के मटके
- विशुद्ध सागर महाराज ससंघ का नगर में हुआ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश
- श्रीमद् रामकथा में शिव कथा का महत्व बताया, भोलेनाथ ने पार्वती को अंग में विराजमान किया
- सीटू की एकता, संघर्ष, शहादत के 56 साल पूर्ण
- भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अधिकारियों का प्रवास संपन्न


